#MeToo अभियान पर बोली दीपिका पादुकोण, कहा- इस पर क्रिकेटर्स से भी पूछिए सवाल
#MeToo अभियान पर बोली दीपिका पादुकोण, कहा- इस पर क्रिकेटर्स से भी पूछिए सवाल
Share:

मुंबई: हाल ही में पूरी दुनिया में चले मीटू अभियान (#MeToo) के दौरान कई फिल्मकारों समेत नेताओं के नाम भी सामने आए। इस अभियान के दौरान फिल्मकार लव रंजन पर भी कई इल्जाम लगे। इस बीच दीपिका ने लव रंजन के कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की। किन्तु ये बात लोगों को पसंद नहीं आई। दीपिका की लव रंजन से मुलाकात उनके प्रशंसकों को रास नहीं आई और ट्विटर पर हैश टैग नॉट माई दीपिका (#NotMyDeepika) ट्रेंड करने लगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका, लव रंजन की आने वाली फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ नज़र आएंगी। हालांकि अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। दीपिका से हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे पर सवाल किए गए, जिन पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। दीपिका ने मीटू अभियान पर कहा कि, 'आपको कुछ क्रिकेटर्स से भी मीटू अभियान के संबंध में सवाल करना चाहिए। लेकिन मैंने ऐसा होते नहीं देखा है। हर अभिनेता से इसे लेकर सवाल अवश्य किया जाता है। ये चीजें सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हो रही हैं।'

दीपिका पादुकोण ने कहा कि क्रिकेटर्स से भी इस विषय पर बात की जा सकती है, लेकिन वो बस इतना जानना चाहती हैं कि इस पर सिर्फ फिल्म अभितेनाओं से ही क्यों सवाल पूछे जाएं। दीपिका ने कहा कि, 'क्या एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे विचार नहीं होने चाहिए। तब हमारी राय मायने रखती है, है ना?' हालांकि इस दौरान दीपिका ने लव रंजन की फिल्म में काम करने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

अनुष्का शर्मा के बोल्ड लुक ने ढहाया कहर, फैंस हुए मदहोश

बांद्रा में फैंस के बीच दिखा सलमान खान का स्वैग,वायरल हो रहीं तस्वीरें

'द स्काई इज़ पिंक' के प्रीमियर में अपनी गर्लफ्रेंड संग नजर आए फरहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -