Video: किचन में गरबा करते नजर आईं दीपिका पादुकोण
Video: किचन में गरबा करते नजर आईं दीपिका पादुकोण
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दीपिका अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उन्हें लोग बहुत प्यार देते हैं। वैसे इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या से लगाया जा सकता है। जी दरअसल दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सभी फॉलोवर्स उन्हें बहुत प्यार देते हैं। अब इसी क्रम में दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है जो आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

पहले तो हम आपको यह बता दें, नए साल 2021 में दीपिका पादुकोण ने खुद की सारी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दी थी और एक नई शुरुआत की थी। अब इसी क्रम में दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इन सभी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लाइक्स भी दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह गरबा डांस करती दिख रही हैं। वहीं अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है”।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं दीपिका ने स्वेट-शर्ट और स्कर्ट कैरी किया हुआ है। वैसे अब उनको इस वीडियो पर बेशुमार प्यार मिलता नजर आ रहा है। दीपिका के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 83 में दिखाई देने वाली हैं जिसमे उनके साथ उनके पति यानी रणवीर सिंह हैं।

MP: सबसे स्वच्छ शहर के पब्लिक टॉयलेट में बिक रहे थे अंडे और मटन, पहुंचे नगर निगम अधिकारी'

MayDay' के सेट पर पहुंचे अमिताभ, कहा- 'पहला दिन सचमुच एक डरावने सपने जैसा'

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने आतंकवाद का अलर्ट किया जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -