ट्रॉफी लॉन्च करते हुए ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका, अब सफाई देते हुए कही ये बात
ट्रॉफी लॉन्च करते हुए ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका, अब सफाई देते हुए कही ये बात
Share:

दीपिका पादुकोण को इन दिनों लगातार सुर्ख़ियों में देखा जा रहा है। आपको पता ही होगा उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए थे। इसी के साथ दीपिका फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं। आपको बता दें कि ट्रॉफी लॉन्च के दौरान दुनियाभर की नजरें सिर्फ उन्हीं पर ही टिकी हुई थीं। वहीं लोग यह देखने के लिए काफी उत्सुक थे कि बेशर्म रंग गाने में बिकिनी लुक पर ट्रोल होने के बाद दीपिका फीफा में कैसे अपना लुक कैरी करेंगी? हालाँकि दीपिका को फीफा लुक पर भी ट्रोल होना पड़ा, और अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Louis Vuitton (@louisvuitton)

जी दरअसल बेशर्म रंग गाने में अपने बिकिनी लुक पर ट्रोल होने के बाद लोगों को लगा था कि दीपिका फीफा में अपने ग्लैमरस अंदाज और लुक से तहलका मचा देंगी। हालाँकि ऐसा हुआ नहीं और उनका जो लुक सामने आया उसके चलते वह ट्रोल हो गई। केवल दीपिका नहीं बल्कि उनके साथ उनकी स्टाइलिस्ट शालीन नथानी को भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं ट्रोलिंग के बाद अब दीपिका ने एक वीडियो शेयर करके अपने फीफा लुक के बारे में बात की है। जी दरसक उन्होंने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में उनके स्पेशल लुक को उनके खास दोस्त और फ्रेंच फैशन डिजाइनर Nicolas Ghesquière ने क्रिएट किया था।

द कश्मीर फाइल्स को कूड़ा बताने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, जानिए क्या कहा?

Nicolas Ghesquière साल 2013 से Louis Vuitton हाउस के वुमन क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। इसी के साथ डिजाइनर के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि उनका आउटफिट बहुत ज्यादा कंफर्टेबल था। आगे एक्ट्रेस ने कहा- मेरे डियर फ्रेंड Nicolas द्वारा क्रिएट किया हुआ ये बहुत स्पेशल लुक था। इस लुक के बारे में मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो ये है कि ये ट्रॉफी लॉन्च करने के लिए काफी परफेक्ट है। इसके साथ ही ये लुक सपुर कंफर्टेबल भी है।

'शाहरुख खान को जिंदा जला दूंगा, भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं', संत परमहंस की धमकी

शर्मिला टैगोर ने 60 के दशक में बिकनी पहन मचाया था कोहराम

बिहार में पठान की रिलीज पर लगा ब्रेक, इस बीजेपी नेता ने निकाली भड़ास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -