पापा के जन्मदिन पर तिरुपति टेम्पल पहुंचीं दीपिका पादुकोण
पापा के जन्मदिन पर तिरुपति टेम्पल पहुंचीं दीपिका पादुकोण
Share:

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खूब जलवा बिखेर चुके है। फैशन शो में अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका अब अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में अभिनेत्री अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
 
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण लाइट पिंक चिकनकारी सूट में दिखाई दे रही है। जिसके साथ उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाला मजेंटा कलर का दुपट्टा कैरी किया है और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। बालों का लो बन बनाए दीपिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस दिख रही है। दोनों हाथ जोड़े और नंगे पांव अभिनेत्री कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच अभिनेत्री के पीछे उनके पिता भी शॉल लिए दिखाई दे रही है। दीपिका के साथ उनकी बहन और मां भी तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए उनके साथ गईं।

वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो दीपिका को आखिरी बार फिल्म गहराइयां में देखा गया था। जिसके उपरांत अब उनके पास कई मूवी पाइपलाइन में हैं। वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में दिखाई देंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह मूवी 25 जनवरी, 2023 को रिलीज की जाने वाली है।

40 हज़ार की टीशर्ट पहनकर निकलीं करीना, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

दुल्हन बनने के लिए कॉपी करें इन अभिनेत्रियों के लुक, देखता रह जाएगा हर व्यक्ति

'जंगल में मंगल' करने जा रहे रणवीर सिंह, टीजर रिलीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -