जल्द मम्मी-पापा बनेंगे रणवीर-दीपिका, एक्टर ने किया खुलासा!
जल्द मम्मी-पापा बनेंगे रणवीर-दीपिका, एक्टर ने किया खुलासा!
Share:

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपने अंदाज से सभी का दिल जीत रहे हैं। हर दिन उनके नए अंदाज को देख फैंस के होश उड़ जाते हैं। वैसे रणवीर बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब छोटे पर्दे पर नजर आने वाले है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत कलर्स टीवी पर 16 अक्टूबर से एक नए रियलिटी शो की शुरुआत होने जा रही हैं, और इस शो को रणवीर सिंह होस्ट करने वाले हैं। वहीं शो के लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह से कई सवाल पूछे गए जिनका जवाब रणवीर ने अपने अंदाज में दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इस दौरान उन्होंने होने वाले बच्चों का जिक्र भी किया। जी दरअसल, रणवीर सिंह से सवाल पूछा गया कि 'उनके लिए उनकी जिंदगी की बिग पिक्चर क्या है।' इस सवाल का जवाब देते हुए रणवीर ने कहा, 'एक छोटा सा प्यारा सा घर हो, जिसमें मेरी पत्नी दीपिका पादुकोण हो, मेरे बच्चे मेरा परिवार वहां खेल कूद कर रहें सब हमेशा खुश स्वस्थ रहें।' ये मेरी बिग पिक्चर है।' वहीं आगे उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं मैं इसके आगे ऊपरवाले से क्या मांगू। मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि मरते दम तक मैं दर्शकों का मनोरंजन करता रहूं। बस यही है मेरी लाइफ की बिग पिक्चर हैं।'

आप सभी को बता दें कि इस समय रणवीर का यह बयान चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है और ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर-दीपिका जल्द ही माता-पिता बन सकते हैं। वैसे यह पहली बार है जब रणवीर सिंह रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह अपने शो के बारे में बात करने बिग बॉस 15 के प्रीमियर एपिसोड में भी गये थे, जहां सलमान खान के साथ उन्होंने खूब मस्ती की थी। दोनों का अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आया था।

अमिताभ से लेकर सुष्मिता सेन तक ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

इस अभिनेता ने किया बॉलीवुड पार्टियों को लेकर चौकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड छोड़ने के 2 साल बाद बुर्के में नजर आईं जायरा वसीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -