अम्बानी वेडिंग : देश की सबसे रईस शादी में इंडियन लुक में नज़र आये दीपवीर
अम्बानी वेडिंग : देश की सबसे रईस शादी में इंडियन लुक में नज़र आये दीपवीर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर शादी के बाद भी कैजुअल अवतार में देखा जाता है. लेकिन बॉलीवुड का नया ट्रेडिशनल लुक में नज़र आया. यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जो देश की सबसे रईस शादी में शादमिल हुए थे. मुकेश अम्बानी की एकलौती बेटी ईशा अम्बानी दुल्हन बनकर बेहद ही खूबसूरत नज़र आई. वहीं बॉलीवुड स्टार्स दीपिका और रणवीर सिंह अपने लुक से अलग ही कहर ढाह रहे थे. शादी के बाद दीपिका का जैसे फैशन ट्रेंड ही बदल गया हो. शादी के बाद जितनी बार भी दीपिका पादुकोण को मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया, वे नई नवेली दुल्हन के अवतार में ही नजर आईं. 

आपने देखा ही है ईशा अम्बानी की शादी में भी दीपिका साड़ी में नज़र आ रही हैं और मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और इंडियन ऑउटफिट में ही दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें, दीपिका शादी के बाद से लगातार इस लुक को कैरी कर रही हैं. फ़िलहाल आप देखें ईशा अम्बानी की शादी का ये लुक जिसमें दीपवीर इतने स्मार्ट नज़र आये. 

बीती रात ईशा अंबानी की शादी में भी दीपिका अपने बेस्ट इंडियन अवतार में पहुंची. देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के लिए दीपिका ने अबू जानी-संदीप खोसला की कलेक्शन की साड़ी पहनी. आइवरी रंग की इस साड़ी के साथ दीपिका ने लाल रंग का ब्लाउज पहना. साथ ही मांग में लाल सिन्दूर और हाथों में पहना लाल चूड़ा उन्हें एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन के लुक में ढाल रहा था.

अपनी लुक को कम्पलीट करने के लिए दीपिका ने हमेशा के इतरह अपना सिग्नेचर 'बन' हेयर स्टाइल बनाया था. कानों में लंबे ट्रेडिशनल ईयरिंग पहने थे. दीपिका ने साथ रणवीर सिंह भी इंडियन अवतार में दिखे. दोनों एक दूसरे के लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे.

अम्बानी वेडिंग में रोमांटिक और खूबसूरत नज़र आये निक प्रियंका

ईशा अम्बानी की शादी में खान परिवार ने लूटी महफ़िल

Video : मंडप में इस तरह पूरी की आनंद-ईशा ने रस्में, बेहद खूबसूरत दिखी ईशा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -