क्या हमेशा के लिए एक हो जाएंगे 'बाजीराव मस्तानी'
क्या हमेशा के लिए एक हो जाएंगे 'बाजीराव मस्तानी'
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अभी कुछ समय पहले ही जन्मदिन मनाया गया था. व उस दिन के बाद से ही बॉलीवुड की गलियों में यह चर्चा उड़ चली थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सगाई कर ली है व यह उस समय इस खबर ने काफी जोर पकड़ लिया था. अब इन दोनों के ही बारे में सुनने में आया है कि पर्दे की मस्तानी उर्फ दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह जल्दी ही शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका ऑस्ट्रिया में रोमांटिक वेकेशन पर जा रहे हैं। जल्दी ही दोनों की उनकी फैमिलीज ज्वाइन करेंगी। इतना ही नहीं एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि वे अगले साल शादी कर लेंगे। हालांकि, अभी तक किसी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है।

खबर के मुताबिक कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी। यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं। गौर हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -