Trolling के बीच दिखा अजीब नजारा, दीपिका-प्रिंयका ने की निक संग पार्टी
Trolling के बीच दिखा अजीब नजारा, दीपिका-प्रिंयका ने की निक संग पार्टी
Share:

न्यूयार्क में हुए मेट गाला इवेंट की तस्वीरों से सोशल मीडिया अटा पटा हुआ नजर आ रहा है. जहां बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली दो एक्ट्रेसेज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने भी यहां पर अपने मौजूदगी दर्ज कराई है. ये दोनों ही अभिनेत्रियां आज गाला का हिस्सा भी बनीं. जहां इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के लुक को लोगों ने जमकर ट्रोल किया तो वहीं दीपिका पादुकोण के प्रिंसेज लुक के लोग कायल नजर आए. 

वहीं प्रियंका की ट्रोलिंग और दीपिका की लगातार वायरल हो रही तस्वीरों के बीच दोनों एक्ट्रेसेज ने गाला खत्म होने के बाद जमकर पार्टी भी की. जहां दीपिका पादुकोण की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ पार्टी करती एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है. इसमें निक जोनास के साथ ही और भी कई महिलाऐं नजर आ रही है. 

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि चार्ली अपनी इंडियन एंजेल्स के साथ. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फोटो में प्रियंका-दीपिका और निक के अलावा और भी फ्रेंड्स को आप देख सकते हैं. आज मेट गाला में प्रियंका ने ड्योर की हाई स्लिट सिल्वर ड्रेस ड्रेस पहनी थी. जबकि इस दौरान आज प्रियंका के 'अफ्रीकन कर्ल' हेयर स्टाइल ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Charlie and the Indian angels end the night... #metgala2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

धोनी की बेटी पर फ़िदा हुई ये एक्ट्रेस, कह गई ऐसी बात

फिर सबके चहेते बने अक्षय कुमार, इस गरीब बच्चे पर पड़ी नजर और...

प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल के घर आया नन्हा मेहमान, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

अभी कपिल देव से काफी कुछ सीखना चाहते हैं रणवीर, 10 दिन तक दिल्ली में रहेंगे साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -