यहाँ मिल रही 'दीपिका पादुकोण पराठा थाली' , जानकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
यहाँ मिल रही 'दीपिका पादुकोण पराठा थाली' , जानकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कभी अपने हॉट फोटो के कारण चर्चाओं में रहती हैं तो कभी अपनी फिल्मों के कारण. लेकिन इस बार वो किसी और ही वजह से सुर्ख़ियों में आ गई हैं. दरअसल हाल ही में दीपिका ने एक फनी ट्वीट किया है, जो न्यू ईयर के मौके पर फैंस को क्रेजी कर रहा है. सूत्रों की माने तो दीपिका को ऐसा मालूम पड़ा है कि पुणे में deepika padukone parantha thali मिल रही है.

दरअसल दीपिका को एक यूजर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट के Menu का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस मेनू में दीपिका पादुकोण पराठा थाली को हाईलाइट किया गया है. दीपिका ने अब इसी फोटो को रीट्वीट करते हुए इसके साथ लाफिंग इमोजी शेयर किया है. मेनू में आप देख सकते हैं दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपये है. सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि इस मेनू में और भी कई सेलेब्स के नाम की थाली मौजूद हैं.

इसमें सनी देओल पराठा थाली, युवराज सिंह पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, सचिन तेंदुलकर पराठा ठाली, यो यो हनी सिंह पराठा थाली, दारा सिंह पराठा थाली इंडियाज बिगेस्ट पराठा, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली, द कुंभकरण पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली शामिल हैं. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में रणवीर सिंह ने बताया कि Texas के एक रेस्टोरेंट में दीपिका के नाम पर डोसा है और वो इसे खाने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं.

प्रियंका-निक की शादी के बारे में दीपिका ने कही इतनी बड़ी बात

रणवीर के साथ ऐसा रिश्ता चाहती थी दीपिका पादुकोण

अपनी फीस के मामले में कभी समझौता नहीं करती दीपिका पादुकोण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -