विजय माल्या के बेटे ने गिफ्ट दिया था घर तो धोनी करना चाहते थे शादी, जानिए दीपिका पादुकोण के अफेयर्स
विजय माल्या के बेटे ने गिफ्ट दिया था घर तो धोनी करना चाहते थे शादी, जानिए दीपिका पादुकोण के अफेयर्स
Share:

बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। आज दीपिका अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उनकी अधिकतर फ़िल्में सुपरहिट रहीं है। अब आज दीपिका के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके अफेयर की लम्बी लिस्ट। जी दरअसल अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी है लेकिन वह इससे पहले कई लड़कों को डेट कर चुकीं हैं। आइए हम आपको बताते हैं। दीपिका पादुकोण का सबसे पहले नाम जुड़ा निहार पांड्या से। आपको बता दें कि दोनों एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे और काफी समय तक लिव इन में भी रहे थे। लेकिन 3 साल के बाद ही दोनों अलग हो गए।

वहीं निहार के बाद दीपिका ने युवराज सिंह को डेट करना शुरू किया जो उन दिनों भारतीय क्रिकेट की जान हुआ करते थे। हालाँकि युवराज सिंह ने हमेशा दीपिका को अपना दोस्त ही माना है। वहीं युवराज के बाद दीपिका ने महेंद्र सिंह धोनी को भी डेट किया था। कहा जाता है दोनों काफी समय तक एक-दूजे के रहे लेकिन आज तक दोनों ने इस रिश्ते को लकेर कभी कोई बात नहीं की। उस समय खबरें थीं कि धोनी दीपिका से शादी करना चाहते थे लेकिन दीपिका उस दौरान अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी।

वहीं धोनी के बाद बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ संग दीपिका का अफेयर रहा। जी हाँ और सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। कहा जाता है दीपिका काफी लम्बे समय तक सिद्धार्थ संग रिलेशन में रहीं हैं, और यह भी माना जाता है कि दीपिका को सिद्धार्थ ने उस दौरान एक घर तोहफे में दिया था। हालाँकि दोनों ने इस रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की। वहीं सिद्धार्थ के बाद विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल से भी उनका अफेयर रहा, हालाँकि इस अफेयर की कभी पुष्टि नहीं हुई। वहीं उपेन के बाद दीपिका का नाम रणबीर कपूर से जुड़ा। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा दबी जुबान में ही की थी। दोनों फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ के सेट पर मिले और काफी लंबे समय तक लिव-इन में रहे।

उस दौरान रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था और दोनों लगभग 3 साल साथ रहे, हालाँकि दोनों का रिश्ता बेहद दुखद मोड पर खत्म हो गया। हालाँकि आज भी दोनों दोस्त है। वहीं रणबीर के बाद दीपिका की जिंदगी में आए रणवीर सिंह और आज वह दीपिका के पति हैं।

सौरभ शुक्ला ने खरीदी नई कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

बहु कैटरीना के चलते जिम पहुंचे ससुर शाम कौशल, वीडियो देख बोले लोग

पति के साथ नए साल का जश्न मनाकर गोवा लौटीं काजल अग्रवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -