Cannes 2022: दीपिका को देखते ही किस करने लगा एक्टर, एक्ट्रेस हटाती रहीं हाथ
Cannes 2022: दीपिका को देखते ही किस करने लगा एक्टर, एक्ट्रेस हटाती रहीं हाथ
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आजकल अपने नए-नए लुक से सभी को दीवाना बना रहीं हैं। जी दरअसल इन दिनों वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिख रहीं हैं और यहाँ वह अपनी खूबसूरती से सभी को इंप्रेस करती दिखाई दे रही हैं। आप सभी को बता दें कि एक्ट्रेस इस साल जूरी मेंबर्स में शामिल हैं और हर दिन दीपिका के कई शानदार लुक्स देखने को मिल रहे हैं। अब इन सभी के बीच दीपिका का कान्स रेड कार्पेट से एक वीडियो सामने आया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone Fan Account (@deepikacraze_)

जी दरअसल, दीपिका की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। जी दरअसल अदाकारा की फैन फॉलोइंग कान्स रेड कार्पेट पर भी देखने को मिली है। यहाँ जब एक हॉलीवुड स्टार की नजर दीपिका पर पड़ी तो शख्स दीपिका से मिले बिना नहीं रह पाया। हालांकि ये दीपिका के लिए जरा अनएक्सपेक्टेड था। जी दरअसल दीपिका रेड कार्पेट पर जहां पैपराजी को पोज देने में बिजी थीं तभी अचानक बीच से शख्स आ गया। इस दौरान इससे पहले दीपिका कुछ समझती शख्स ने दीपिका को किस करना और हग करना शुरू कर दिया। आप देख सकते हैं वीडियो में कि दीपिका ने इस सिच्यूएशन को काफी शानदार तरीके से हैंडल किया।

जी दरअसल दीपिका पहले तो जरा असहज दिखाई दी और उसके बाद शख्स का हाथ अपनी कमर से हटाती नजर आईं। हालाँकि जैसे ही दीपिका ने उनको पहचाना उन्होंने प्यारी सी स्माइल के साथ उन्हें हग किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो आप देख सकते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि इस दौरान दीपिका पादुकोण रेड कलर की डीपनेक स्ट्रैपी ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीँ एक्ट्रेस के इस लुक में डायमंड नेकलेस चार चांद लगा रहा था।

कान्स रेड कारपेट पर गुत्थी को देख उड़े फैंस के साथ सेलेब्स के होश

'Kiss किया तो होंठ काट दूंगा।।।।' बेटी के बॉयफ्रेंड को लेकर शाहरुख़ का बयान

अजय देवगन संग भाषा डिबेट में Kiccha Sudeep ने किया रिएक्ट, कहा- ''मेरा मकसद।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -