Cannes 2022: दीपिका पादुकोण को मिली खास ट्रॉफी, आपने देखा क्या?
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण को मिली खास ट्रॉफी, आपने देखा क्या?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बेहतरीन अदाकारा है और इस बार तो उन्होंने 'कान्स 2022' (Cannes 2022) में सभी का दिल जीत लिया। जी दरअसल उन्हें कान्स की जूरी का हिस्सा बनाया गया है, और यह भात भारत के लिए काफी गर्व की बात रही। कान्स के दौरान डीवा आए दिन अपने बेहतरीन लुक्स से फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आ रही हैं। अब इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने '75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' (75th Cannes Film Festival) से एक बीटीएस वीडियो (Cannes BTS Video) साझा किया है, जिसमें उन्हें पति रणवीर सिंह संग ढेरों मस्ती करते देखा जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

आप सभी को बता दें कि रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण से दूरियां सह नहीं सके और इसी के चलते वह भी दीपिका से मिलने कान्स पहुंच गए थे। इसी दौरान कपल ने ढेरों मस्ती (Deepika Ranveer Video) की थी, जिसकी झलक दीपिका ने अपने जरिए साझा किए गए वीडियो में दिखाया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पूरा सीन मेकअप रूम का है। जी हाँ और इस क्लिप में दीपिका कुर्सी पर बैठी हैं और रणवीर उनकी गोद में बैठ जाते हैं। इस वीडियो में दीपिका कहती हैं कि, रणवीर सिंह उनके 'ट्रॉफी' हैं। दूसरी तरफ, रणवीर कहते हैं कि, 'मैं आज के लिए उपहार हूं।' आप देख सकते हैं ब्लू को-ऑर्ड सेट में रणवीर हैंडसम लग रहे हैं, वहीं दीपिका भी पोल्का डॉट आउटफिट में बेहद स्टनिंग लगी हैं।

अभिनेत्री का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसे सभी के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से साल 2018 में शादी रचाई थी और अब दोनों ख़ुशी से अपने जीवन को एन्जॉय कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा को इस बात का है अफसोस, खुद किया खुलासा

'मुर्दाबाद-मुर्दाबाद', जानिए क्यों कर्मचारियों ने मशहूर निर्माता के खिलाफ लगाए नारे?

हार्ट सर्जरी के बाद डब्बू रतनानी के शूट में नज़र आए सुनील ग्रोवर, जबर्दस्त मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -