पति रणवीर की इस अदा की कायल हैं दीपिका, खुद किया खुलासा
पति रणवीर की इस अदा की कायल हैं दीपिका, खुद किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनकी उनके एक्टर पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ जोड़ी सबसे बेहतरीन हैं। वहीं आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर ये कपल एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ शेयर करते हुए नजर आता हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से दीपिका ने अपने पति के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति की एक खास आदत के बारे में बताया है।

जी दरअसल अदाकारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Deepika Padukone Instagram) से अपने पति रणवीर सिंह के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है। आप देख सकते हैं इस इंस्टा स्टोरी में दीपिका पादुकोण (Deepika Insta Story) ने एक कोट शेयर की है। इस कोट में लिखा है, "उस आदमी से ज्यादा अट्रैक्टिव और कुछ नहीं है जो आपको बिना ये महसूस कराए कि आप बेवकूफ हैं कई चीजें सिखाता है।" इस कोट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "#HusbandAppreciationPost" और इस पोस्ट में रणवीर सिंह को टैग किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका के लिए रणवीर ने भी कमेंट किया था। जी दरअसल बीते दिनों अदाकारा ने ब्लैक कलर की साड़ी में कई सारी फोटोज शेयर की थी। उनकी उन तस्वीरों पर रणवीर ने अपना रिएक्शन भी दिया था। जी दरअसल रणवीर ने कमेंट कर लिखा था, "डेथ ही हो गई।" उनके इस कमेंट के साथ उन्होंने कई 'एरो थ्रू द हार्ट' इमोजी भी शेयर किए थे। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही ये कपल फिल्म 83 में नजर आने वाला हैं।

आधी रात कैटरीना के घर पहुंचे विक्की, लोग बोले- 'पक्का शादी हो रही है'

पंजाब में घुसते ही किसानों ने रोका कंगना का काफिला, घबराई एक्ट्रेस बोली- अगर सिक्योरिटी ना हों तो...

कोर्ट मैरिज की चर्चा के बीच इस अवतार में नजर आई कैटरीना कैफ, सामने आई तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -