लड्डू और हलवे से हुई दीपिका और रणवीर की तुलना, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
लड्डू और हलवे से हुई दीपिका और रणवीर की तुलना, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
Share:

बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी एक तस्वीर के चलते चर्चाओं में हैं। जी हाँ, दोनों के एक फोटो के चलते दोनों को सुर्ख़ियों में देखा जा रहा है। इस तस्वीर में दोनों का लुक बेहतरीन है। वैसे यह तस्वीर दिवाली की है जो दीपिका ने शेयर की है। हुआ यूँ कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दीवाली के खास मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करके फैंस को बधाई दी थी।

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण लाल रंग की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं, तो वहीं रणवीर सिंह ने नारंगी रंग का कुर्ता पहन रखा था। इसी तस्वीर के चलते दोनों जमकर सुर्ख़ियों में हैं। अब दोनों के फोटोज को देखकर लोगों ने इस पर मीम्स बनाना शुरू कर दिए। अब इसी बीच एक मीम लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सिंह को मोतीचूर का लड्डू और दीपिका पादुकोण को गाजर का हलवा बताया गया है। वैसे खुद दीपिका पादुकोण को यह मीम बहुत पसंद आया है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप देख सकते हैं दीपिका पादुकोण ने मीम को शेयर करते हुए लिखा है, 'क्यों नहीं।।।।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभाते दिखेंगे। वैसे फिल्म 83 की कहानी 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसे भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। फिल्म में रणवीर सिंह भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

पटाखे जलाने के दौरान झुलसी भाजपा सांसद की 6 वर्षीय पोती, मौत

बेटी को जन्मदिन विश कर ऐश्वर्या ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

पंजाबी गायिका सारा गुरपाल ने इस अंदाज में मनाई दीवाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -