Brahmastra के ट्रेलर में दिखाई दी दीपिका!, क्या आपने किया नोटिस
Brahmastra के ट्रेलर में दिखाई दी दीपिका!, क्या आपने किया नोटिस
Share:

वर्ष 2022 की मच अवेटेड मूवी ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर हंगामा मचा रहा है। रविवार को डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने साइंस फिक्शन मूवी का ट्रेलर फिर से रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इस बार 4K (हाई रेजोलूशन) में। जिसमे फैंस को मूवी का हर एक सीन और पास से देखने का मौका मिला।

ब्रह्मास्त्र में दीपिका की दिखी झलक!: बस फिर क्या था। लोगों ने ट्रेलर का पूरा पोस्टमार्टम करने में कोई भी समय नहीं लगाया है। फैंस ने ब्रह्मास्त्र के 4K वर्जन में बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस डीवा दीपिका पादुकोण को देखा गया है। यकीन नहीं होता ना? यूजर्स का दावा है कि ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में जल (पानी) का किरदार रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के द्वारा प्ले किया जा रहा है। ट्विटर पर 'जल' के क्लोज अप स्क्रीनशॉट साझा किए जा रहे हैं।

ट्रेलर में समंदर की ऊंची लहरों के आगे एक मिस्ट्री वुमन चलती हुई दिखाई दे रही है। उसके हाथ से ब्लू कलर की एनर्जी बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही। रोल में दिखाई  दे रही एक्ट्रेस ने रेड साड़ी, मैचिंग ब्लाउज, पैरों में एक्सेसरीज पहन रखी है। जब ये एक्ट्रेस दिखाई दे रही हैं तब अमिताभ जल के किरदार का विवरण करते हैं। फैंस का दावा है कि ये मिस्ट्री वुमन और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं।  

 

जल देवी के रोल में दिखेंगी दीपिका?: एक यूजर ने लिखा- ये  दीपिका ही है। दीपिका के फेस और फिगर को देख फैंस अनुमान लगा रहे कि वे ही जल देवी का ही रोल प्ले कर रही हैं। दीपिका को जल देवी के किरदार में देख फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुका है। इससे पहले फैंस ने शाहरुख खान को भी ट्रेलर में स्पॉट किया था। ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान, दोनों के कैमियो करने की चर्चा है। ऐसे में दीपिका और किंग खान के फैंस ने ट्रेलर को बारीकी से देख उन्हें स्पॉट किया जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -