दीपक पुनिया ने किया कमाल CWG में भारत को जीताया गोल्ड
दीपक पुनिया ने किया कमाल CWG में भारत को जीताया गोल्ड
Share:

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 के पुरुष 86 किलोग्राम वर्ग में इंडियन पहलवान दीपक पुनिया ने फाइनल मुकाबले में पाक के इनाम  को 3-0 से मात दे दी है। पाक पहलवान शुरूआत से ही डिफेंस मोड पर नजर आ रहे थे। दीपक ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुके है। दीपक का यह कॉमनवैल्थ गेम्स में पहला मेडल है। वह एशियाई चैम्पियनशिप में सिल्वर तो विश्व चैम्पियनशिप में भी सिल्वर मेडल भी अपने नाम कर चुके है। 

गेम्स में ऐसा रहा दीपक पुनिया का प्रदर्शन
राऊंड 16 (जीत) :
86 किलोग्राम वर्ग में भारतीय पहलवान का राऊंड 16 में मुकाबला न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेंहम के साथ हुआ जिसे उन्होंने 10-0 से जीत लिया था। कीवी पहलवान दीपक के अनुभव के आगे फीके दिखाई दिए। 
 

क्वार्टरफाइनल (जीत) : सिएरा लियोन के शेकू कससेगबामा के विरुद्ध दीपक का मैच भी एकतरफा रहा। शेकू भी दीपक के आगे टिक नहीं पाए  और पहले ही राऊंड में 10-0 से जीत भी हासिल कर ली है।

सेमीफाइनल (जीत) : इंगलैंड के एलेक्स मूरे ने सेमीफाइनल मुकाबले में दीपक को बराबर टक्कर देते हुए दिखाई दिए। दीपक ने अनुभव का फायदा लेते हुए 3-2 से जीत अपने नाम की है। इस बीच दीपक की डिफेंसिव तक्नीक की खूब तारीफ हुई। 

गोल्ड मेडल मुकाबला (जीत) : गोल्ड के लिए दीपक पुनिया का मुकाबला पाकिस्तान के इनाम के विरुद्ध हुआ। पाक पहलवान शुरूआत से ही डिफेंसिव मोड में दिखे जिसका दीपक ने फायदा उठाया और दो प्वाइंट अर्जित कर चुके है। 

दीपक पुनिया की उपलब्धियां
कॉमनवैल्थ गेम्स
स्वर्ण पदक - बर्मिंघम 2022, 86 किग्रा.

विश्व चैम्पियनशिप
रजत पदक - नूर-सुल्तान 2019, 86 किग्रा

विश्व जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप
रजत पदक - तृणवा 2018, 86 किग्रा
स्वर्ण पदक - तेलिन 2019, 86 किग्रा

एशियाई चैम्पियनशिप
रजत पदक - उलानबटार 2022, 86 किग्रा
रजत पदक - अलमाटी 2021, 86 किग्रा
कांस्य पदक - शीआन 2019, 86 किग्रा
कांस्य पदक - नई दिल्ली 2020, 86 किग्रा

यासर डोगू टूर्नामेंट
कांस्य पदक - इस्तांबुल 2022, 92 किग्रा

विश्व कैडेट चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - त्बिलिसी 2016, 85 किग्रा

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप
स्वर्ण पदक - नई दिल्ली 2018, 86 किग्रा

नायब सूबेदार हैं दीपक पुनिया: हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मे नायब सूबेदार दीपक पुनिया इंडियन फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। इंडियन सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर  चर्चा में आ गए थे। वह 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी खेले लेकिन मेडल से चूक गए। दीपक का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। पोलैंड ओपन में हाथ में चोट के उपरांत वह टोक्यो ओलिम्पिक से पहले अधिक मुकाबले खेल नहीं पाए थे। इसी तरह रैसलिंग विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भी वह चोट की वजह सेजीत नहीं पाए थे। उन्हें सिल्वर से संतुष्ट होना पड़ा था। 

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4x400 मीटर रिले टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -