अमेरिका के सिविल कोर्ट में अंतरिम जज चुनी गयी भारतीय मूल की महिला
अमेरिका के सिविल कोर्ट में अंतरिम जज चुनी गयी भारतीय मूल की महिला
Share:

अमेरिका के विभिन्न सरकारी पदों पर काबिज भारतीय मूल के नागरिकों में अब एक और नाम शामिल हो गया है. यहां भारतीय मूल की महिला दीपा आंबेकर को न्यूयार्क सिटी के सिविल कोर्ट में अंतरिम जज के रूप में नियुक्त किया गया है. बता दें कि दीपा आंबेकर ऐसी दूसरी भारतीय महिला है जिन्हे इस पद का सम्मान सौपा गया है. इससे पहले भारत के चेन्नई में जन्मी राजा राजेश्वरी न्यूयार्क में महिला जज नियुक्त की गई थी. इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने दी.

न्यूयार्क सिटी के महापौर बिल दा ब्लासियो के कार्यालय से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, '41 साल की आंबेकर को सिविल कोर्ट में नियुक्त किया गया है और वह आपराधिक अदालत में अपनी सेवाएं देंगी.' इसके अलावा मेयर ने न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की दोबारा नियुक्ति के बारे में भी जानकारी दी.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने आंबेकर की सिविल कोर्ट में अंतरिम न्यायाधीश की घोषणा भी इसी के साथ की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2015 में राजा राजेश्वरी ने आपराधिक अदालत में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी. वह इसी के साथ न्यूयार्क सिटी में न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं थी.

 

तालिबान ने किया अफगानिस्तान के एक और जिले पर कब्जा

जापान यात्रा पर जाएंगे चीनी प्रधानमंत्री, इन मुद्दों पर होगी बात

इस साल नहीं दिया जायेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार, कारण ..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -