'जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें', RSS-VHP को कमलनाथ ने दी खुली चुनौती
'जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें', RSS-VHP को कमलनाथ ने दी खुली चुनौती
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने RSS एवं विश्व हिंदू परिषद को चुनौती देते हुए कहा कि वह धर्म के मामले में राहुल गांधी से बहस करके देखें। 12 वर्षों में भाजपा ने राहुल गांधी की जो गलत इमेज बनाने का प्रयास किया। इस यात्रा के पश्चात् दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। असली राहुल गांधी लोगों के सामने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के पास केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन है। उसके दम पर जनता पर राज करने का प्रयास हो रहा है, मगर भाजपा के नेता असलियत समझ चुके हैं तथा विधानसभा चुनाव से पहले माल बटोरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जोड़ने की संस्कृति पर हमला हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा से राज्य में कई स्थानों पर उत्साह बढ़ गया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, भाजपा ने यात्रा का मजाक उड़ाया। बोलते थे कि कांग्रेस बुजुर्गों की पार्टी है। हमारी यात्रा विफल करने का प्रयास किया गया। राहुल पर आरोप लगाते थे कि वे हिन्दू विरोधी हैं। उन्होंने सभी धर्मों का आदर किया, पहले जो कांग्रेस कायकर्ताओं में भय फैला रहे थे, वो स्वयं यात्रा से भयभीत हैं। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि देश में एकता रहे, अलगाववाद न हो। राहुल दल से ऊपर उठकर देश को देख रहे हैं।

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 'भारत जोड़ों यात्रा' के बाद शुरू करेगी ये अभियान

MCD Election Live: पोलिंग बूथ पर सिसोदिया की तस्वीर क्यों ? मतदान की रफ़्तार बेहद सुस्त

भारत जोड़ो यात्रा पर आया गृह मंत्री का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -