अपने आप खिसकते है इस डेथ वैली के पत्थर, सच्चाई कर देगी हैरान
अपने आप खिसकते है इस डेथ वैली के पत्थर, सच्चाई कर देगी हैरान
Share:

आज का समय विज्ञान और तकनिकी का युग हैं जिसमें विज्ञान ने तरक्की करते हुए ब्रह्माण्ड के कई सवालों के जवाब ढूँढ निकाले हैं. वहीं कुछ चीज़ें ऐसी भी होते हैं जिनके जवाब आपको नहीं मिलते. आज हम ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको चौंका देगा. बता दें, यह कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान, डेथ वैली (मौत की घाटी) से जुड़ा हुआ हैं. तो आइये जानते इसके बारे में.

दरअसल, कैलिफोर्निया के डेथ वैली की संरचना और तापमान भू-वैज्ञानिकों को हमेशा से चौंकाता रहा है. इसके बारे में जो भी सुनता है उसे इस बात पर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी  हो सकता है. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली जो चीज है, वो है यहां के अपने आप खिसकने वाले पत्थर, जिन्हें सेलिंग स्टोन्स के नाम से जाना जाता है. यहां के रेस ट्रैक क्षेत्र में मौजूद 320 किलोग्राम तक के पत्थर भी अपने आप खिसक कर एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं.

डेथ वैली में पत्थरों का खुद-ब-खुद खिसकना वैज्ञानिकों के लिए भी एक पहेली बनी हुई है. रेस ट्रैक प्लाया 2.5 मील उत्तर से दक्षिण और 1.25 मील पूरब से पश्चिम तक बिल्कुल सपाट है, लेकिन यहां बिखरे पत्थर अपने आप खिसकते रहते हैं. इतना ही नहीं इसके निशान भी आप देख सकते हैं. यहां ऐसे 150 से भी अधिक पत्थर हैं. हालांकि किसी ने भी अपनी आंखों से पत्थरों को खिसकते हुए नहीं देखा है. सर्दियों में ये पत्थर करीब 250 मीटर से ज्यादा दूर तक खिसके मिलते हैं. 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1972 में इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई थी. टीम ने पत्थरों के एक ग्रुप का नामकरण कर उस पर सात साल अध्ययन किया. केरीन नाम का लगभग 317 किलोग्राम का पत्थर अध्ययन के दौरान जरा भी नहीं हिला, लेकिन जब वैज्ञानिक कुछ साल बाद वहां वापस लौटे, तो उन्होंने उस पत्थर को एक किलोमीटर दूर पाया.

कुछ वैज्ञानिकों का यह मानना है कि तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण पत्थर एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं. शोध बताते हैं कि रेगिस्तान में 90 मील प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाएं, रात को जमने वाली बर्फ और सतह के ऊपर गीली मिट्टी की पतली परत, ये सब मिलकर पत्थरों को गतिमान करते होंगे. 

शर्मनाक प्रथा: यहाँ पांच लोग मिलकर उतारते हैं लड़की के कपड़े, फिर करते हैं ये काम

Video : 5 शेरों ने किया भैंस पर अटैक, उसके बाद जो हुआ....

मोटापा कम करने के लिए नहीं करना होगा वर्कआउट, चीन में अपना रहे ये अजीब तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -