इंदौर हादसे में 13 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, CM शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान
इंदौर हादसे में 13 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, CM शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते लगभग 20-25 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। 13 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी तक 19 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि बाकी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बावड़ी से पानी निकालने के लिए मोटर (पंप) बुलाई गई है।

वही ये दुर्घटना स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुई. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी पर बनी छत धंस गई. इस पर उपस्थित लोग बावड़ी में गिर गए. मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि, इंदौर बावड़ी हादसे में मृतकों को 5 लाख रूपये दिए जायेंगे तथा घायलों को मुफ्त उपचार कराया जायगा साथ ही चोटिल व्यक्तियों को 50-50 हजार का मुआवजा भी दिया जायगा।

उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने दुर्घटना की तहकीकात के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। चोटिल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था। इसमें सम्मिलित होने के लिए बड़े आंकड़े में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा-अर्चना और आरती कर रहे थे। मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 वर्ष पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के चलते 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से लोग इसमें गिर गए। यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है। 

बेलेश्वर मंदिर हादसे मृतकों के नाम

1. लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल उम्र 70 (महिला), पता 56 पटेल नगर, इंदौर
2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी उम्र 53 (पुरुष), पता 345 साधु वासवानी नगर, इंदौर
3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा उम्र 58 (महिला), पता सी 2 साधु वासवानी नगर, इंदौर
4. जयवंती पति परमानंद खूबचंदानी उम्र 84 (महिला), पता 13 ए स्नेह नगर, इंदौर
5. दक्षा पटेल पति लक्ष्मीकांत पटेल उम्र 60 (महिला), पता पटेल नगर, इंदौर
6. मधु पति राजेश भम्मानी उम्र 48 (महिला), पता 41 सर्वोदय नगर, इंदौर
7. मनीषा मोटवानी (महिला) पति अकाश मोटवानी, पता 359 C साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी, इंदौर
8. गंगा पटेल (महिला) पति गगन दास, पता 58 पटेल नगर, इंदौर
9. कनक पटेल उम्र 32 (महिला), पटेल नगर, इंदौर
10. पुष्पा पटेल उम्र 49 (महिला), पटेल नगर, इंदौर
11. भूमिका ख़ानचन्दानी (महिला), 31 पटेल नगर, इंदौर

इंदौर में हुआ एक और बड़ा हादसा, आधा दर्जन लोगों को कुचलकर निकली कार

रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर हुआ पथराव, भड़की हिंसा

कम बजट में लेना है शानदार फोन...तो सैमसंग है बेस्ट विकल्प

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -