तिआनजिन विस्फोट : मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हुई
तिआनजिन विस्फोट : मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हुई
Share:

तिआनजिन/सिन्हुआ : उत्तरी चीन के तिआनजिन शहर में एक गोदाम में हुए दोहरे विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। 95 लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 85 दमकल कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी, तिआनजिन के प्रचार विभाग के उप प्रमुख गोंग जिआनशेंग ने बताया कि दुर्घटना में 104 लोगों के मारे जाने की घोषणा के बाद शनिवार रात 10 और लोगों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि 24 मृतकों की पहचान कर ली गई है।

घटना तिआनजिन के गोदाम में रखे खतरनाक रसायनों में बुधवार रात लगभग 11.30 बजे विस्फोट होने से हुई, जिसके बाद गोदाम में भयंकर आग लगी थी, बचाव दल के मुख्यलाय ने शनिवार को कहा कि कुल 722 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 58 गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -