देश में यहां होती है सबसे ज़्यादा फांसी की सज़ा!
देश में यहां होती है सबसे ज़्यादा फांसी की सज़ा!
Share:

नई दिल्ली : नेशनल क्राइम रिकाॅर्डस ब्यूरो ने हाल ही में यह खुलासा किया कि दिल्ली और जम्मू कश्मीर में हत्या के दोषी को फांसी की सज़ा दिए जाने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है। यही नहीं एनसीआरबी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय औसत से 6.8 गुना अधिक फांसी दी जाती है। एनसीआरबी द्वारा इस मामले में आकंड़े जारी किए गए हैं। इस दौरान कहा गया है कि हैंगिंग इन बैलेंस स्टडी के अंतर्गत यह बात जाहिर की गई है। जिसमें देश के अन्य राज्यों में हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की समीक्षा की गई। 

इस मामले में यह भी कहा गया है कि सबसे ज़्यादा फांसी उत्तरप्रदेश में दी जाती है। दूसरी ओर झारखंड में औसत की तुलना में 2.4 गुना मौत की सजा अधिक दी गई है। गुजरात में यह आंकड़ा 2.5 तक पहुंच गया और पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 3.2 गुना अधिक हो गया। कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा। इस दौरान वर्ष 2000 से 2015 के बीच ट्रायल लिया गया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी करार दिए गए याकूब मेमन की फांसी के बाद इस मसले पर सवाल उठने लगे थे कि आखिर फांसी की सजा के मायने क्या हैं। क्या आतंकियों के अतिरिक्त फांसी की सज़ा होना चाहिए या फिर क्या याकूब की फांसी की सज़ा को कुछ कम कर उसे उम्रकैद में बदला जा सकता था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -