कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह का निधन
कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह का निधन
Share:

चंडीगढ़। रायकोट के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमोहिंदर सिंह प्रधान का आज निधन हो गया। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अस्वस्थ्य थे। उन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया लेकिन इसी दौरान उन्होंने सभी को अलविदा कहा। उनके निधन पर पंजाब राज्य के कांग्रेस नेताओं समेत भाजपा, अकाली दल के नेताओं में शोक की लहर छा गई।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रायकोट के पूर्व विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को एक बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने अपना एक अनुशासित साथी खो दिया।

उन्होंने प्रधान को एक अनुशासित और अच्छा राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का लाभ कांग्रेस को मिला। उन्हें राज्य और पार्टी सदैव याद रखेगी। उन्होंने प्रधान के परिवार के सदस्यों के प्रति हमदर्दी जताई। कांग्रेस नेता को लेकर कहा गया कि वे मूल्य आधारित राजनीति और साफ सुथरी विचारधारा में विश्वास रखते थे।

चुनावी लाभ के लिए आग से खेल रहा है आरएसएस

खूखार आतंकवादी हाफिज सईद पर CIA अधिकारी का बड़ा बयान

आज होगी ‘मन की बात-चाय के साथ’

यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस हुई सक्रिय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -