मोरक्को में मची भगदड़, किंग ने दिए निर्देश
मोरक्को में मची भगदड़, किंग ने दिए निर्देश
Share:

चैरबात। मोरक्को के दक्षिण क्षेत्र के एसाउरा राज्य में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें कतार में लगे लोगों के बीच भगदड़ मचने से हुई हैं। इस भगदड़ में करीब 5 लोग घायल हो गए। इस मामले में समाचारएजेंसी से जानकारी मिली है कि यहां लोगों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण हो रहा था। इसी दौरान लोग भोजन के लिए जल्दी मचाने लगे। कुछ लोगों द्वारा जल्दबाजी किए जाने से कुछ लोगों को धक्का लग गया और वे असंतुलित होकर गिर गए। उनके गिरने से वहां भगदड़ मच गई।

भगदड़ में अधिकांशतः महिलाऐं और बुजुर्ग मारे गए हैं। जबकि घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। कुछ लोग कई लोगों के पैर और वजन पड़ने के कारण दब गए और उनका दम घुट गया। तो कुछ लोगों को चोटें आई हैं। मोरक्को के किंग मोहम्मद चतुर्थ ने प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदनाऐं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा है कि राहत कार्य में लगे लोगों के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रभावितों कीमदद की जा रही है। मोरक्को के टेलिविजन चैनल 2 एम द्वारा इस मामले में जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इस तरह की भगदड़ को बेहद गंभीर माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि, लोगों के लिए पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में उपयुक्त व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण भगदड़ हो गई।

भारीवाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

हमेशा इस तारीख को खरीदे वाहन कभी नहीं होगी दुर्घटना

जब चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

बिग बी : कार उपलब्ध कराने वाली कंपनी के लिए कारण बताओ नोटिस हुआ जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -