2 साल पहले कोरोना काल में हुई थी मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष, जानिए क्यों?
2 साल पहले कोरोना काल में हुई थी मौत, अब पत्नी ने कब्र खुदवाकर निकलवाए अवशेष, जानिए क्यों?
Share:

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के अवशेषों को साथ ले जाने के लिए कब्र खुदवाई। कहा जा रहा है कि केरल के रहने वाले ई. जे पाल की कोरोना काल में मौत हो गई थी। लॉकडाउन के चलते उनकी पत्नी अपने पति के शव को अपने गृह नगर नहीं ले जा सकती थीं। पति की मौत के पश्चात् जॉली पाल फर्रुखाबाद से वापस केरल चली गईं। लेकिन, पत्नी का अपने पति के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ। जॉली पाल ने पति के अवशेषों को केरल ले जाकर दफनाने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी।

जिला प्रशासन ने उनके प्रार्थना पत्र को कबूल कर कब्र को खुदवाने की इजाजत दे दी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जे पाल की कब्र को खोदकर शव के अवशेषों को निकाला गया। अब जॉली पाल अपने पति के अवशेषों को केरल ले जाकर दफनाएंगी। जॉली पाल ने बताया कि उनके पति जे पाल शहर के सेंट एंथनी स्कूल में अध्यापक थे। जिनकी मौत 2 वर्ष पूर्व कोरोना काल में हुई थी। लॉकडाउन के चलते वह अपने पति के शव को केरल नहीं ले जा सकीं थी। अब अपने पति के शव के अवशेषों को यहां ले जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे प्रशासन ने मंजूर कर लिया। उन्हें बेहद खुशी हैं कि वह अपने पति के अवशेषों को अपने गृहनगर में दफनाएंगी।  

वही इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने कहा कि जॉली पॉल ने कलेक्टर को एक प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके पति ई जे पॉल की मौत दो साल पूर्व कोरोना काल में हुई थी। उस वक़्त वह पति के शव को अपने गृह क्षेत्र केरला नहीं ले जा सकी थीं। पति का शव फतेहगढ़ कब्रिस्तान में दफन किया गया था। लेकिन, धार्मिक आस्था के चलते वह अपने पति के अवशेषों को गृह क्षेत्र केरल ले जाना चाहती थीं। प्रार्थना पत्र पर कलेक्टर ने कब्र को खुदवाने का आदेश पारित किया। अवशेषों को कब्र से निकलवा कर उनके सुपुर्द कर दिया गया। 

UPSC में हर साल बाजी मारता है बिहार, फिर भी क्यों है बीमार?

आखिर क्यों है सेंगोल के ऊपर 'नंदी' की आकृति, जानिए इसका हैरान कर देने वाला इतिहास

मशहूर मॉल में चल रहा था इतना बड़ा सेक्स रैकेट, अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -