सपने में खुद को मरते देखने के होते हैं अलग-अलग मतलब, जानिए यहाँ
सपने में खुद को मरते देखने के होते हैं अलग-अलग मतलब, जानिए यहाँ
Share:

सपने सभी को आते हैं लेकिन हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। जी हाँ, प्राचीन काल से ही सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। वहीं रामायण काल में भी भगवान राम ने दशरथ जी की मृत्यु के समय एक अशुभ सपना देखकर ही अनुमान लगा लिया था कि राज्य में कुछ बुरा हुआ है। केवल यही नहीं बल्कि रावण को भी मृत्यु से पहले सपने में अशुभ संकेत मिले थे। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं मृत्यु से संबंधित सपनों के बारे में।

मृत्यु के शुभ सपने: अगर आप सपने में अपनी मौत देखते हैं तो ये शुभ है। इसका मतलब है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। वहीँ अगर कोई बीमार व्यक्ति अपनी मृत्यु सपने में देखता है तो इसका मतलब उसकी हालत में सुधार आने वाला है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति अपनी मौत सपने में उड़ने के दौरान हुए देखता है तो इसका मतलब उसकी चिंताएं दूर होने वाली हैं। अगर सपने में आप अपने किसी प्रियजन की मौत देखते हैं तो इसका अर्थ है कि उनकी उम्र लंबी होगी। इसी के साथ सपने में अर्थी देखना का अर्थ है कि आपको धन मिलने के योग बनेंगे। अगर सपने में सांप के काटने से मरते हैं तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं, तो आप सतर्क हो जाएं। सपने में एक्सीडेंट से मौत हो तो आने वाले दिनों में आपको अपने कार्य में भारी नुकसान होने वाला है।

सपने में मृत व्यक्ति को देखना: अगर सपने में आप किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो इसका अर्थ है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी थी जिसे वो आपके माध्यम से पूरी कराना चाहते हैं। इसके अलावा सपने में मरे हुए व्यक्ति से बात करने का मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है या आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसके अलावा मृत परिजन को जलते हुए देखने का मतलब है कि आपकी पेरशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं।


मृत्यु के अशुभ सपने: सपने में आत्महत्या करते देखना अशुभ संकेत है। जी हाँ और इसका मतलब है कि आप किसी परेशानी में पड़ने वाले हैं या आपको कोई बीमारी हो सकती है। सपने में भूत दिखाई देना भी भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत देता है। इसके अलावा सपने में किसी की हत्या होते देखने का मतलब है कि आपको अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। इसके अलावा सपने में कटा हुआ सिर देखना अच्छा नहीं माना जाता है इसका मतलब आपके ऊपर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है।

चंद्र ग्रहण: शंख से करें यह उपाय, घर में आएगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे

ये 4 दिन भूल से भी माँ तुलसी को न चढ़ाये जल

शुक्रवार: खुशहाली, धन और समृद्धि के लिए आज करें इन मन्त्रों का जाप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -