चौथी शादी के बाद किशोर दा को मिला था जीवन में सुख
चौथी शादी के बाद किशोर दा को मिला था जीवन में सुख
Share:


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता से पहले उन्हें सिंगर कहने में कोई दो राय नहीं है। किशोर दा को पार्श्व गायक कहा जाता था। उन्होंने इस इंडस्ट्री में हिंदी गानों के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, असम, कन्नड़,भोजपुरी, मलायालम और उर्दू सहित कई भाषाओं में गाने गाए थे। वह ऐसे शख्स से जिन्होंने कई सारे फिल्म फेयर पुरस्कार तो जीते ही थे लेकिन एक रिकॉर्ड भी अपने नाम ​किया था। जी हां, वह करीब 8 फिल्म फेयर पुरस्कार जीते चुके हैं। आपको बता दें किशोर दा का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने 4 शादी की थी। किशोर दा के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए थे। वहीं उनकी शादी के किस्से के बार में आपको बताने जा रहे हैं। 

ताजमहल का दीदार करने पहुंचा हॉलीवुड का ये सुपरस्टार

13 अक्टूबर 1987 को किशोर दा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर दा के उनके गानों के साथ उनकी शादी के किस्से भी काफी चर्चा में रहे। आपको बता दें किशोर  दा की पहली शादी रूमा देवी से हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसके बाद किशोर दा ने मधुबाला से शादी की थी। फिल्म 'महलों के ख्वाब' के बाद से दोनों में नजदिकियां बढ़ने लगी थी और कुछ वक्त बाद एक हो गए थे। आपको बता दें किशोर दा ने मधुबाला से शादी के बाद अपना नाम बदल कर करीम अब्दुल रख लिया था लेकिन शादी के नौ साल बाद ही मधुबाला और किशोर दा का साथ खत्म हो गया था। वो ऐसे की मधुबाला की मृत्यू हो गईं थीं। जीवन में अकेलेपन का दूर करने के लिए किशोर दा ने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी लेकिन कुछ समय में ही यह शादी टूट गई  थी। इसके बाद चोथी शादी उन्होंने लीना चंद्रावरकार से की थी जो आखिरी तक चली थी।

सॉस खाते ही इस एक्टर के बम में लग जाती है आग 

गौरतलब है किशोर दा का इस फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 600 से ​अधिक गाने गाए हैं। जो आज भी सुने जाते हैं। उनके गाने हमेशा सदाबहार रहे है। किशोर दा एक संगीतकार और अभिनेता होने के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर भी थे। 

बॉलीवुड  अपडेट्स

76 साल में भी नहीं रुकने वाले अमिताभ, ये हैं आने वाली फिल्में

ऐश्वर्या ने अपने ससुर को इस खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश

जब अनिल कपूर ने फिल्म 'वेलकम' की तरह लगाई दौड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -