नेपाल में भारी हिमस्खलन, एक गाइड की मौत कई लापता
नेपाल में भारी हिमस्खलन, एक गाइड की मौत कई लापता
Share:

काठमांडू : पिछले कुछ दिनों से जारी हिमपात के चलते कई मुश्किलें सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात यहां कई इलाकों में हिमस्खलन भी हुआ जिसके चलते एक गाइड की मौत हो गई जबकि एक डच ट्रेकर लापता है। हिमस्खलन से मरने वाला गाइड स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

अब भी खौफ में है पाकिस्तान, कई हवाई अड्डों को किया बंद

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक दल हिमस्खलन में लापता हुए डच ट्रेकर को ढूंढने में भी जुट गई है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक ऊपरी मनांग, भाखड़ा, पिसांग, टंकी मनांग, घायारू, खंगसर और जिला मुख्यालय के आस-पास के इलाकों में हिमस्खनल से काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ये घटना शुक्रवार की है। इन इलाकों में हुए भीषण हिमस्खलन के कारण पर्वतारोहियों को भी परेशानी हो रही है। 

'खतरों के खिलाड़ी' में भविष्य बताने वाला तोता लेकर पहुंची भारती सिंह

कई दिनों से जारी है बर्फ़बारी 

जानकारी के लिए बता दें नेपाल का मनांग जिला ट्रेकरों और पर्वतारोहियों के लिए जाना जाता है। सर्दी के दिनों में यहां पर भारी बर्फबारी और बारिश होती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर फरवरी महीने में इस जिले में बारिश और बर्फबारी सामान्य होती है। लेकिन कभी-कभी यहां पर हिमस्खनल बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से परिवहन और संचार सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पाकिस्तान की हिन्दू महिला सांसद ने की सदन की अध्यक्षता, कही ये बड़ी बात

बलूच विद्रोहियों ने उड़ाई पाकिस्तान की गैस पाइपलाइन, धमाके में 4 जवानों की मौत

लंदन में नीरव मोदी ने शुरू किया हीरों का कारोबार, जनवरी 2018 में हुआ था भारत से फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -