बन चुका था जिसका डेथ सर्टिफिकेट,18 साल बाद आ गया घर
बन चुका था जिसका डेथ सर्टिफिकेट,18 साल बाद आ गया घर
Share:

हैदराबाद : एकता कपूर की डेली सोप में तो आप सबने देखी होगी कि बिल्कुल नाटकीय ढंग से मृत व्यक्ति कुछ सालों बाद वापस आ जाता है और फिर कहानी में एक नया ट्वीस्ट आता है। लेकिन यदि असल जिंदगी में ऐसा हो तो। आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में 18 साल पहले मरा हुआ एक व्यक्ति वापस आ गया है। जिससे परिवार वाले अचंभे में है।

बुधवार को लौटे कृष्णय्या उर्फ गुन्ना नाम के व्यक्ति को परिजनों ने मृत मान लिया था। उसकी वापसी की खबर फैलते ही कई लोग उनके घर पर एकत्रित हो गए। कहा जा रहा है कि 1997 में गुन्ना ने घर छोड़ा था। जिसके बाद उसे कभी किसी ने नही देखा था और बुधवार को अचानक ही वो घर आ गया। तब उसकी उम्र 22 साल थी।

लापता हुए गुन्ना के घर आने से उसकी माँ बेहद खुश है। उन्होने बताया कि गुन्ना मानसिक रुप से पीड़ित है। दो साल तक उसकी तलाश करने के बाद घर वालों ने उसके लौटने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। गुन्ना के लापता होने के 10 साल बाद तहसीलदार ने उसके नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इस बात की अब तक कोई जानकारी नही है कि वो इतने सालों तक कहाँ था और क्या किया। किन हालातों में उसने जीवन बसर किया।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -