मक्का के हरम शरीफ में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा, 65 लोगों की मौत
मक्का के हरम शरीफ में क्रेन गिरने से बड़ा हादसा, 65 लोगों की मौत
Share:

मक्का: मक्का के मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को अचानक एक क्रेन के गिर जाने बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे तेज़ हवाओ के चलने का कारण बताया जा रहा है जिसके कारण यह क्रेन गिर गया। सऊदी अरब के सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है। इस हादसे में कम से अभी तक कम 80 लोगों के भी घायल होने की खबर है।

बता दे की इस महीने पूरी दुनिया से मुस्लिम लोग हज करने मक्का के लिए रावण होते हैं और ऐसे में हताहतों की की तादाद बढ़ने की आशंका है। सोशल मीडिया में कई तस्वीरें साझा की जा रही है, इन तस्वीरों में खून से लथपथ तीर्थयात्री और मस्जिद परिसर में फैला मलबा दिख रहा है।

पिछले साल सऊदी सल्तनत ने मुख्य मस्जिद परिसर को बढ़ाने के लिए जारी निर्माण कार्य का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों से हाजियों की संख्या घटा दी थी। जानकारी मिल रही है की घायलो और मृत व्यक्तियों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटनस्थल बचाव दाल जुटा हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -