श्रीनगर पहुंची मुफ्ती की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
श्रीनगर पहुंची मुफ्ती की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन होने के बाद उनकी पार्थिव देह को दोपहर को विशेष विमान से श्रीनगर ले जाया गया। उन्हें पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। जिनका आज निधन हो गया। 79 वर्षीय मुख्यमंत्री मुफ्ती को सांस में परेशानी थी। जिसके कारण उन्हें एम्स में उपचार दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में जम्मू - कश्मीर के नेता और उनके समर्थक जुटने लगे। कुछ समर्थक तो अपने आप को रोक ही नहीं पाए वे फूट- फूटकर रोने लगे।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्थिव देह को श्रीनगर लाए जाने के बाद इसे शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रखा गया है। जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शनों के लिए बड़े पैमाने पर विभिन्न दलों के नेता और समर्थक एकत्रित हुए। इसके पूर्व पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंची। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया।

जम्मू - कश्मीर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बड़े पैमाने पर सुधार किए। इन सुधारों को वे भूल नहीं पाऐंगे। जम्मू - कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह द्वारा कहा गया कि सईद का अनुभव प्रशासन से काम आ रहा था। यह अनुभव आगे भी काम आएगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पार्टी की राजनीति से उपर उठकर कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर दुख जताया, उन्होंने अपना सारा जीवन जम्मू - कश्मीर राज्य हेतु लगा दिया। यह भी कहा गया कि उनका इस तरह से जाना बहुत ही दुखद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -