तालाब में मिला महिला का शव, लोगों में मच गया हड़कंप
तालाब में मिला महिला का शव, लोगों में मच गया हड़कंप
Share:

बहराइच: लापता महिला का शव  शुक्रवार को संदिग्ध हालात में तालाब में पाया गया। मायके वालों ने कत्ल कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाराबंकी के टिकैतनगर थाना अंतर्गत कंस गांव निवासी रामकुमार सिंह पुत्र जसकरन सिंह ने अपनी भतीजी अनीता पुत्री अनिल कुमार सिंह का विवाह तकरीबन 12 साल पहले थाना कैसरगंज अंतर्गत विरथाना घाट निवासी जयबक्श सिंह उर्फ मोनू पुत्र अवध राज सिंह के साथ की थी।

इल्जाम लगाया गया है कि विवाह के उपरांत से ही दहेज के लिए उसका पति उसके साथ हमेशा मारपीट करता रहता था तथा प्रताड़ित किया करता था। रिश्तेदारों के समझाने के उपरांत मामला शांत होने लग जाता। इल्जाम है कि दो दिनों से मारपीट के चलते पत्नी कहीं लापता हो गई है। बता दें कि केस में लापता महिला के चाचा रामकुमार सिंह ने थाना कैसरगंज में तहरीर देकर अनुमान जताया है कि उसकी भतीजी को उसके पति ने कहीं मार कर गायब कर दिया है। लापता महिला के बच्चे भी पिता के डर से मुंह नहीं खोल रहे थे।

अब खबरों से पता चला है कि शुक्रवार को महिला का शव तालाब में पाया गया है। कोतवाल दद्दन सिंह ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नियमानुसार जांच की जा रही हैं।

कर्नाटक: राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए 14 लोग

ASI संग पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख बौखलाया पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

इस 24 वर्ष के अभिनेता ने ली अपनी ही माँ की जान, मिली ऐसी सजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -