दिल्ली के मंगोलपुरी में मिल पति-पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के मंगोलपुरी में मिल पति-पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार शाम एक मकान के कमरे में दंपत्ति के शव मिलने की भनक लोगों को लगी । मंगोलपुरी स्थित इस घर में महिला की लाश पंखे से लटकी हुई थी, जबकि उसके पति का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे ख़ुदकुशी का मामला मान रही है, लेकिन पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही है। पुलिस दंपति के परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्ट के लिए संजय गांधी अस्पताल की मर्च्यूरी में पहुंचा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हत्या कर सुसाइड करने का प्रकरण नहीं लग रहा है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर भी कोई चोट के निशान नही पाए गए हैं।

दंपति की पहचान आरती और मनोज के रूप में हुई है। वे मूल रूप से औरंगाबाद के निवासी थे। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार शाम लगभग 8 बजे के ब्लॉक स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर दंपति की लाशें पड़ी होने की जानकारी मिली। आरती पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर लटकी हुई थी, जबकि मनोज फर्श पर मृत पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पेट्रोल डीजल के दामों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आज मिली राहत, जानिए क्या हैं रेट

6 जुलाई राशिफल: इन चार राशिवालों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

International Bikini Day : अपने बॉडी शेप के अनुसार चुनें बिकिनी..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -