यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार की चपेट में आया शव 11 किमी घसीटा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार की चपेट में आया शव 11 किमी घसीटा
Share:

मथुरा। शहर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने युवक के शव को लगभग 11 किलोमीटर तक घसीटा। जब कार टोल प्लाजा पर पहुँची, तब वहाँ के सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के में फंसे शव पर पड़ी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक केशव को कार के नीचे से निकाला। शव 2 भागों में बट गया था। गाड़ी में जगह-जगह पर टुकड़े चिपके थे।

SP देहात त्रिगुन विशेन द्वारा बताया गया है कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। पुलिस को दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया है कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी अन्य वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा। मृतक की जेब से टूटा  हुआ की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों में बात की जा रही है। पता लगाया जा रहा है।

SP ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच की जा रही है। 

कार स्विफ्ट डिजायर है, नंबर DL12 CT2125 है। मंगलवार तड़के 4 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंची। कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे।वह परिवार के साथ आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड को गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे। फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था।

''बुरे वक्त में जो काम आए, वही सच्चा दोस्त..', भूकंप से तबाही के बीच भारत की मदद पर बोला तुर्की

तुर्की-सीरिया के साथ इज़रायल भी थर्राया, 4300+ की मौत, लगातार बढ़ रहा मृतकों का आंकड़ा

13000+ मौतें, हजारों लहूलुहान.., तुर्की और सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही, Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -