दुबई : बस हादसे में मारे गये 12 भारतीयों में से 11 के शव भारत भेजे गए
दुबई : बस हादसे में मारे गये 12 भारतीयों में से 11 के शव भारत भेजे गए
Share:

नई दिल्ली : दुबई में गुरुवार को हुए बस हादसे में मरने वाले कुल 12 भारतीयों में से 11 लोगों के शव रविवार को भारत भेज दिए गए। वहीं मरने वालों में से एक 22 वर्षीय युवती रोशनी मूलचंदानी का अंतिम संसकार शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली अंत्येष्टि स्थल पर पूरा किया गया। हादसे में मरने वालों में रोशनी सबसे कम उम्र की थीं। 

साल भार पहले रिश्तेदार ने किया था बलात्कार, आज तक चल नहीं पाती है पांच वर्षीय मासूम

शव लेकर रवाना हुआ विमान 

जानकारी के मुताबिक मूलचंदानी के परिवार की मदद कर रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही 22 वर्षीय मृतका का परिवार भारत से आया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। शवों को वापस भेजने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने की जिम्मेदारी उड़ान प्रबंधन की थी। खाड़ी देशों के एक मीडिया समूह ने प्रबंधन अधिकारी के हवाले से बताया कि अंतिम तीन शवों को लेकर विमान रविवार तड़के 3.39 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ। इन शवों को भेजे जाने के साथ ही 11 शवों को भारत भेजने का काम पूरा हो गया।

जोफ्रा आर्चर ने फेंकी एक ऐसी गेंद जो स्टम्प से टकराकर पहुंची बाउंड्री के पार

निशुल्क भारत आते है शव 

इसी के साथ उड़ान प्रबंधन के अधिकारी ने कहा कि सभी शवों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत वापस भेजा गया। इससे संबंधित प्रक्रियाएं बीती रात 11.45 बजे पूरी हो गई थीं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने वहां की मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर नियोक्ता खर्च नहीं देते हैं तो शवों को एअर इंडिया नि:शुल्क भारत पहुंचाएगी।

बुरे और अच्छे आतंकवाद के बीच भेद करने की चूक कर रहे हैं हम - पीएम मोदी

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम में अपने स्थान को लेकर कुछ ऐसा बोले कूल्टर

World Cup 2019 : रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने दी बांग्लादेश को 106 रनों से बड़ी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -