नॉर्खिया की 141 km/hr की 'बीमर गेंद' पर डी कॉक ने जड़ा तूफानी छक्का, फ़टी रह गई लोगों की आँखें ..Video
नॉर्खिया की 141 km/hr की 'बीमर गेंद' पर डी कॉक ने जड़ा तूफानी छक्का, फ़टी रह गई लोगों की आँखें ..Video
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (DC) को और टीम के फैन्स को एनरिच नॉर्खिया की वापसी का बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार को IPL 2022 के 15वें मुकाबले में आखिरकार नॉर्खिया की मैदान पर वापसी भी हुई, मगर वह शायद ही इस मैच को कभी याद रखना चाहेंगे। चोट के चलते लगभग चार माह के ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले नॉर्खिया केवल 14 गेंद ही फेंक पाए थे कि अंपायरों ने उन्हें गेंदबाज़ी से हटा दिया। दरअसल, नॉर्खिया के हमवतन क्विंटन डिकॉक ने ही उनकी गेंदों पर करारे शॉट्स लगाए, जिसमें से बीमर गेंद पर लगाया गया छक्का देखकर हर कोई हैरान रह गया।

 

डिकॉक ने नॉर्खिया के पहले ओवर में 19 रन ठोंके थे, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें गेंदबाज़ी से हटा दिया था। यह दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पांचवां ओवर था। इसके बाद नॉर्खिया को 14वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी गई। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना बेहद मुश्किल हो रहा था। ओवर की पहली गेंद बीमर थी और इसकी स्पीड लगभग 141 किमी प्रति घंटा थी। डिकॉक किसी प्रकार इस गेंद पर अपना बल्ला अड़ा पाए और गेंद छक्के के लिए चली गई।

 नोबॉल पर लगे छक्के के साथ इस ओवर में नॉर्खिया ने 14 रन लुटा दिए। नॉर्खिया को तीसरे ओवर के लिए जब पंत ने गेंद दी, तो उन्होंने एक और बीमर फेंकी, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।

नाकामुरा को हराकर वेसली सो ने अपने नाम कर ली जीत

दिल्ली की हार से बेहद निराश नज़र आए कप्तान ऋषभ पंत, बताया किस वजह से मिली शिकस्त

चैंपियंस लीग में एक बार फिर बेनजेमा ने लगाई हैट्रिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -