मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने किया लोकसभा-राज्यसभा में सांसदों के समूहों का पुनर्गठन
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने किया लोकसभा-राज्यसभा में सांसदों के समूहों का पुनर्गठन
Share:

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है ऐसे में संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने लोकसभा-राज्यसभा में सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। जी दरअसल संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। ऐसे में कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। अब मानसून सत्र से पहले आज कांग्रेस की एक अहम बैठक होने जा रही है।

जी दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले आज पार्टी के लोकसभा सदस्यों (सांसदों) के साथ बैठक की अध्यक्षता करने वाली हैं। इस बारे में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि, 'बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि, कथित कोरोना कुप्रबंधन और वैक्सीन की कमी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों के साथ संसद के मानसून सत्र के तूफानी होने की उम्मीद है।' इसी के साथ ही आज संसद के मानसून सत्र से पहले सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।

आपको बता दें कि इस मामले से परिचित अधिकारियों का कहना है कि, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीँ उसके बाद में दिन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शाम 4 बजे फ्लोर नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

कोरोना संक्रमण और टीबी के मामलों को साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

आज देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Tokyo Olympic: हर दिन होंगे 80 हजार कोरोना वायरस टेस्ट, जरुरी होगी नेगेटिव रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -