नीलाम होगी दाउद की मुंबई वाली होटल
नीलाम होगी दाउद की मुंबई वाली होटल
Share:

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन व भारत का सबसे बड़े दुश्मन दाउद इब्राहिम के दक्षिणी मुंबई स्थित होटल को नीलाम किया जा रहा है। दक्षिण मुंबई की पाकमोडिया स्ट्रीट पर दाऊद इब्राहिम के घर के पास ही एक होटल है, जिसका नाम है डेल्ही जायका। पहले इस होटल का नाम रौनक अफरोज था। यह नीलामी एक प्राइवेट कंपनी द्वारा की जा रही है।

सरकार का कहना है कि चूंकि दाउद अपने खिलाफ दर्ज किसी भी आपराधिक मामले में जाँच एजेंसियो के समक्ष उपस्थित नही हुआ है, इसलिए उसकी सारी प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है। अगले 9 दिसंबर को इनकम टैक्स विभात इसकी नीलामी करेगा। सूत्रो के अनुसार, 1993 में हुए बम धमाकों केबाद सरकार ने इस होयल को अपने कब्जे में ले लिया।

45 वर्ग मीटर में फैले इस होटल की हालत बेहद जर्जर है। कहा जा रहा है कि नीलामी से पहले बोली लगाने वालों को 3 दिसम्बर को होटल की हालत दिखा दी जाएगी। बोली लगाने के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 दिसम्बर तय की गई है। नीलामी में इस होटल को खरीदने वालों को कन्वेंस, लीगल चार्जेज, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी। नीलामी कराने वाले फर्म के अश्विन जैन के मुताबिक बोली लगाने वालों का इंतजार किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -