मुंबई की गलियों से निकलकर इस तरह अंडरवर्ल्ड डॉन बना दाऊद इब्राहिम
मुंबई की गलियों से निकलकर इस तरह अंडरवर्ल्ड डॉन बना दाऊद इब्राहिम
Share:

अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े और इंडिया के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का आज जन्मदिन है। दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर, 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उसका वास्तविक नाम शेख दाउद इब्राहिम कास्कर है। उसके पिता शेख इब्राहिम अली कास्कर मुंबई पुलिस में हवलदार थे। विद्यालय में पढ़ाई के चलते बुरी सोहबत में पड़े दाऊद ने चोरी, डकैती तथा तस्करी आरम्भ कर दी। इससे परेशान होकर परिजनों ने उसका विवाह बीना जरीना नाम की लड़की से कर दिया। किन्तु वह जुर्म की दुनिया में आगे बढ़ता रहा।

मुंबई में उन दिनों अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला गैंग का राज हुआ करता था। दाऊद भी इस गैंग के लिए कार्य करने लगा। 80 के दशक में चोरी तथा तस्करी करने वाला दाऊद जरायम की दुनिया का जाना माना नाम बन गया। वह फिल्म फाइनेंसिंग तथा सट्टेबाजी का भी काम करने लगा। इसी के चलते उसकी भेंट छोटा राजन से हुई। दोनों मिलकर भारत के बाहर भी काम करने लगे। मुंबई तथा दुबई के मध्य इनके गुनाहों की तूती बोलने लगी।

वही इसी बीच मुंबई ब्लास्ट के पश्चात् दोनों अलग हो गए। दोनों ने भारत भी छोड़ दिया। दाऊद पाकिस्तान में रहकर भारत के विरुद्ध जुर्म जारी रखा। जुलाई, 2005 में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दाऊद इब्राहिम को उसके ठिकाने पर घुसकर मारने की रणनीति बनाई। 9 जुलाई, 2005 को मक्का में दाऊद की बेटी माहरुख का निकाह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुआ था। 23 जुलाई, 2005 को दुबई के होटल ग्रैंड हयात में शादी का रिसेप्शन था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसी रिसेप्शन में दाऊद को मारने की योजना बनाई थी। खुफिया एजेंसियों को ये पक्की खबर थी कि रिसेप्शन में दाऊद अवश्य आएगा। इसके लिए छोटा राजन गैंग के दो शॉर्प शूटर्स को ट्रेनिंग दी गई। 

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल

शिवसेना ने विपक्ष को बताया बेजान, राहुल की नेतृत्व क्षमता पर उठाए सवाल

बंद पड़े डिग्री कॉलेज में चल रहा था अवैध शराब का कारखाना, 3 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -