डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया एलेन बॉर्डर मैडल
डेविड वॉर्नर ने अपने नाम किया एलेन बॉर्डर मैडल
Share:

tyle="text-align:justify">ऑस्ट्रेलिया के शानदार ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त करते हुए पहली बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सम्मान एलेन बॉर्डर मैडल अपने नाम किया है।  डेविड वॉर्नर ने इसके साथ ही 'टेस्ट प्लेटर ऑफ़ द ईयर' का खिताब भी जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान वॉर्नर ने इस होड़ में कप्तान स्टीवन स्मिथ को पीछा छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। स्मिथ ने बीते वर्ष एलेन बॉर्डर मैडल अपने नाम किया था।
        
वर्तमान वर्ष  डेविड वॉर्नर को 240 वोट मिले जबकि स्मिथ को 219 और तीसरे नंबर पर मौजूद मिशेल स्टार्क को 183 वोट मिले। हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल को ‘वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का खिताब दिया गया।
         
29 वर्षीय  डेविड वॉर्नर के लिए बीते वर्ष शानदार रहा। वोटिंग समय में  डेविड वॉर्नर ने 60.63 के औसत से 13 टेस्टों में 1334 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक बनाए। खिताब अपने नाम करने के बाद   डेविड वॉर्नर ने अपनी पत्नी को शुक्रिया अदा किया।  डेविड वॉर्नर साल की शुरुआत में दूसरी बेटी के पिता बने हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -