ब्राजील विश्व कप क्वालीफायर में नहीं खेल पाएंगे डेविड लुईज
ब्राजील विश्व कप क्वालीफायर में नहीं खेल पाएंगे डेविड लुईज
Share:

रियो डी जेनेरियो ब्राजीली डिफेंडर डेविड लुइज घायल होने के कारण मंगलवार को ब्राजील के लिए वेनेजुएला के खिलाफ 2018 विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाएंगे। फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सैंट जर्मेन के अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को 28 वर्षीय खिलाड़ी ने ब्राजील की टीम के साथ खेलते हुए पहले ही चरण में मैदान छोड़ कर चले गए थे। इस मुकाबले में ब्राजील को चिली से 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। 

इसके बाद मैच के दौरान लुइज की जगह उनके सेंट जर्मेन के सह-खिलाड़ी मार्किन्होस को लिया गया।ब्राजील राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर मार्सेलो ग्रोहे ने भी चोटिल होने के कारण टीम से किनारा कर लिया।  ब्राजील एक बार फिर मंगलवार को बार्सिलोना के फारवर्ड नेमार के बिना ही मैदान में उतरेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -