ITF अध्यक्ष बने हागेर्टी, भारतीय अनिल खन्ना हुए नाकाम
ITF अध्यक्ष बने हागेर्टी, भारतीय अनिल खन्ना हुए नाकाम
Share:

सैंटियागो : अमेरिकी टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष डेविड हागेर्टी को बीते दिन यानिकि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) के नए अध्यक्ष का कार्यभार सौपा गया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के आम सभा के दौरान हुए मतदान में हागेर्टी ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अध्यक्ष अनिल खन्ना को शिकस्त प्रदान की है।

अमेरिकी टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष डेविड हागेर्टी को 4 वर्ष का कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।  पूर्व अध्यक्ष डेविड हागेर्टी को कुल 200 मत मिले और भारत के अनिल खन्ना को 192 मत ही मिल पाये। इस पद पर पहले फ्रांसिस्को रिकी बिट्टी थे, और उनका 16 साल का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) के कुल 210 सदस्य हैं। यह चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अलावा डेविस कप, फेड कप और हॉपमैन कप नेशनल टीम इवेंट्स की देखरेख करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -