मिला दाऊद का ठिकाना, मिर्ची संभालता था उसका काम
मिला दाऊद का ठिकाना, मिर्ची संभालता था उसका काम
Share:

नई दिल्ली : भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा भारत के मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम द्वारा पाकिस्तान में घर को ट्रेक किया गया। ईडी द्वारा जानकारी प्रदान की गई है कि उसकी संपत्ति भारत और योरप में है। यही नहीं भारत में दाऊद के लिए इकबाल मिर्ची काम करता था मगर 14 अगस्त वर्ष 2013 में लंदन में उसकी मौत हो गई थी।मिर्ची की मुंबई में लगभग 1000 करोड़ रूपए की प्राॅपर्टी थी जो उसने बेच दी थी। बाद में इस राशि को योरप ले जाया गया।

दूसरी ओर मिर्ची ने यूनाईटेड किंगडम, टर्की, स्पेन, सिपरस, दुबई और मोरोको आदि में बड़े पैमाने पर संपत्ति है। यही नहीं डी - गैंग द्वारा प्राॅपर्टी ट्रेक करने के लिए ईडी अब कई देशों की सरकारों से समन्वय करने में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी ने दाऊद के मकान और अन्य ठिकानों को ट्रेक किया। जिसके बाद उसे जानकारी मिली कि यह मोस्टवांटेड सरगना पाकिस्तान में मुर्री रोड़ के समीप निवास करता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी उसे संरक्षण दे रही है। उसके परिवार के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट भी है। दूसरी ओर भारत की ओर से कहा गया है कि भारत उसे वापस लाने के प्रयास में लगा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -