'गंदी फिल्म बनाने वाली लड़की ने किया परेशान', तंग आकर बेटी-दामाद ने खाया जहर
'गंदी फिल्म बनाने वाली लड़की ने किया परेशान', तंग आकर बेटी-दामाद ने खाया जहर
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स, उसकी पत्नी एवं मां का जहर खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एक महिला से तंग आकर ये सभी जहर खाने की बात कह रहे हैं। इस घटना में शख्स का ससुर उसके बचाव में उतरा है। दरअसल, उज्जैन के लोहे के पुल निवासी आशि खान के विरुद्ध मुंबई की एक लड़की ने मुंबई में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में शख्स जेल भी गया था। जो कि जमानत पर छूटकर उज्जैन आ गया था। 

तत्पश्चात, लड़की ने उज्जैन में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। यहां जेल से बाहर आने के पश्चात् शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया तथा एक वीडियो बनाया। शख्स का कहना है कि लड़की पैसों की डिमांड करके उसे परेशान कर रही है। शख्स के ससुर ने बताया, "आज मेरी बेटी का फोन आया कि पापा हम जहर खा रहे हैं। इस पर मैं इंदौर से भागा"। बेटी की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है। पैसे की मांग करने वाली मुंबई की लड़की गंदी फिल्में बनाती है। वो मेरे जमाई को फंसा रही है"।

आगे उन्होंने बताया, "मेरी लड़की की शादी को अभी 8 महीने हुए हैं तथा मुंबई की लड़की द्वारा उससे पैसे की मांग की जा रही है। साथ ही घर बिगाड़ने की धमकी एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हम लोगों ने उसे 2 बार डेढ़ लाख रुपये देकर राजीनामा भी कर लिया था। अब वो 5 लाख रुपयों की मांग कर रही है"। दूसरी तरफ, मुंबई की लकड़ी का कहना है, " मैं 5 महीने की गर्भवती हूं। जो भी बातें मेरे बारे में कही गई हैं, सब गलत हैं। मैं इस बच्चे के साथ सिंगल मदर कैसे बनूं। मुझे उस लड़के के साथ रहना है जिससे वो मेरे बच्चे की जिम्मेदारी ले। यदि मैंने पैसे की मांग की है तो प्रूफ दिखाएं। इस पूरे प्रकरण में CSP विनोद मीणा ने कहा कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा शख्स के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया गया था। युवक, उसकी पत्नी और उसकी मां का एक वीडियो सामने आया है। इसके बारे में तहकीकात की जा रही है। साथ ही मुंबई की लड़की, उसके बैकग्राउंड एवं माता-पिता के बारे में भी पता किया जा रहा है।

केरल: सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे भक्तों के साथ हादसा, खाई में गिरी कार, 8 की मौत

उद्धव गुट को बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुआ ये नेता

1 रुपया भी नहीं देना पड़ेगा.., 80 करोड़ लोगों को 1 साल तक अनाज मुहैया कराएगी मोदी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -