पूर्व PM मनमोहन सिंह की पुत्रियों ने SPG सुरक्षा हटाने की जताई इच्छा
पूर्व PM मनमोहन सिंह की पुत्रियों ने SPG सुरक्षा हटाने की जताई इच्छा
Share:

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह की पुत्री दमन सिंह ने SPG सुरक्षा त्यागने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि उन्हें अब इस सेवा की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर अपनी बहन से प्रेरणा लेकर उनकी दूसरी बेटी उपिंदर सिंह ने SPG सुरक्षा छोड़ने का मन बना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार उपिंदर दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। दमन सिंह की सुरक्षा बीते महीने हटा दी गईं इस दौरान उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वैधानिकतौर पर दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है।

इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि उपेंदर सिंह की सुरक्षा हटाने के लिए विभिन्न नियमों के अंतर्गत प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान लेखिका और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी लेखिका दमन सिंह ने कहा कि सरकार का इस बारे में कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ। उन्होंने स्वयं ही इस तरह का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को यह सुरक्षा बेहद असहज लगा करती थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -