बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग पिता गिरफ्तार
बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग पिता गिरफ्तार
Share:

गुड़गांव/हरयाणा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में मंगलवार को पुलिस ने एक 60 वर्षीय वृद्ध को अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य घटना में एक किशोर को अपनी नाबालिग ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने 60 वर्षीय वृद्ध को महरौली-गुड़गांव रोड पर स्थित नाथूपुर गांव के उसके घर से गिरफ्तार किया। वृद्ध को अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने अपनी बेटी का कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी एक सहपाठी को आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई।"

वहीं दूसरी घटना में शहर के पास स्थित सुभाष नगर इलाके से एक 17 वर्षीय किशोर को अपनी सात वर्षीय ममेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बाल-सुधार गृह भेज दिया गया।  दोनों ही आरोपियों को मंगलवार को दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -