दिल दहला देने वाली घटना:मायके व ससुराल वालो ने किया बेटी के प्रेमी को खत्म
दिल दहला देने वाली घटना:मायके व ससुराल वालो ने किया बेटी के प्रेमी को खत्म
Share:

फतेहाबाद : हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक शादीशुदा महिला व उसके प्रेमी को परिवार वालो ने ही पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला व उनकी लाशो को बाद में नहर में फैंक दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है. खबर के अनुसार मामला फतेहाबाद के जांडला कलां गांव का है। मृत युवक विश्वजीत की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों 11 जुलाई को शादी करने वाले थे। पुलिस ने बताया कि विश्वजीत के गांव की ही एक महिला से रिश्ते थे। मई में महिला अपनी ससुराल से गायब हो गई थी। इसके बाद महिला के घरवालों ने विश्वजीत के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज करवाया था। 

2 जून 2015 को पुलिस ने विश्वजीत और महिला को हैदराबाद में पकड़ा। हालांकि, कोर्ट में महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से हैदराबाद घूमने गई थी। महिला ने ससुराल जाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने महिला को करनाल स्थित नारी निकेतन भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला को नारी निकेतन भेजने के बाद ही विश्वजीत गायब हो गया। जांच में जुटी पुलिस जब नारी निकेतन पहुंची तो महिला भी गायब थी। पुलिस को पता चला कि महिला को उसके मायके वाले घर ले गए हैं। महिला के मायकेवालों ने कहा कि उसे ससुराल भेज दिया गया है। उधर, महिला ससुराल भी नहीं पहुंची।

इस दौरान पुलिस को समझ नही आ रहा था की आख़िरकार महिला गई तो गई कहा फिर पुलिस ने ससुराल व मायके, दोनों पक्ष के लोगों पर अपना दबाव बनाया तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने बताया की ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला और विश्वजीत को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया और शवों को कपड़ों में बांधकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व उन पर कठोर कार्यवाही करने का मन बना चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -