क्या भाजपा की इस सीट में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?
क्या भाजपा की इस सीट में सेंध लगा पाएगी कांग्रेस?
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से एक सीट है दतिया। दतिया विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस की नजरे हैं। यूं तो इस सीट पर अब तक जितने चुनाव हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, लेकिन पिछले दो चुनावों से यहां पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा इस सीट से विधायक हैं। नरोत्तम मिश्रा शिवराज कैबिनेट में जनसंपर्क मंत्री के पद पर हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस एक बार फिर से इस सीट को अपने कब्जे में ले पाएगी। 

14 विधानसभा चुनाव देख चुकी है यह सीट 

दतिया विधानसभा सीट पर अब तक 14 ​चुनाव हो चुके हैं। 1951 में सबसे पहले यहां पर विधानसभा चुनाव हुआ था। पहले चुनाव में कांग्रेस के श्याम सुंदर दास ने यहां जीत दर्ज की थी। अब तक हुए चुनावों में यहां से 7 बार कांग्रेस और 4 बार  बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 

क्या कहते हैं समीकरण 

इस सीट पर जिस तरह से अब तक कांग्रेस ने 7 बार जीत दर्ज की है, उसे देखते हुए तो लगता है कि यहां पर कांग्रेस वापसी कर स​कती है। लेकिन नरोत्तम मिश्रा यहां के कद्दावर नेता माने जाते हैं, ऐसे में उनके हाथ से  इस सीट को छीन पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। वहीं बसपा भी इस सीट पर जीत के सपने देख रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए भाजपा के साथ बसपा की भी चुनौती है। 

क्या कहते हैं पिछले चुनाव 

2013 में यहां से नरोत्तम ​मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 12081 वोटों के अंतर से  हराया था। नरोत्तम मिश्रा को 57438 वोट मिले थे, जबकि भारती को 45357 वोट मिले थे। वहीं 2008 में भी बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को यहां से उम्मीदवार बनाया था और कांग्रेस ने भी राजेंद्र भारती को ही  मैदान में उतारा था। 2008 में मिश्रा को यहां से 34489 वोट मिले थे, जबकि राजेंद्र भारती को 23256 वोट मिले थे। 

चुनावी अपडेट 

मध्यप्रदेश चुनाव: पिछले चुनावों में कांग्रेस से पिट चुके ये भाजपा नेता, फिर उतरेंगे मैदान में !

इस सीट पर 20 साल से जीत को तरस रही भाजपा

MP चुनाव : पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज- मुख्यमंत्री पद के तीनों उम्मीदवार खींच रहे हैं एक दूसरे की टांग

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -