PCOS से लेकर मेनोपॉज तक में कारगर है दशमूलारिष्ट, जानिए इसके चौकाने वाले फायदे
PCOS से लेकर मेनोपॉज तक में कारगर है दशमूलारिष्ट, जानिए इसके चौकाने वाले फायदे
Share:

5000 साल से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ने मानव जाति के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत काम किया है। जी हाँ और आप सभी को बता दें कि जड़ी-बूटियां अपने आप में फायदेमंद होती हैं। इसी लिस्ट में औषधीय गुणों से भरपूर है दशमूलारिष्ट। इसे दशमूल क्वाथ भी कहते हैं। जी हाँ और आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर्स का कहना है दशमूलारिष्ट पीरियड हो या प्रेगनेंसी या फिर मेनोपॉज की स्थिति, महिलाओं की हर स्वास्थ्य समस्या में कारगर है। जी हाँ और इस जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से काफी लक्षणों को दूर किया जा सकता है। अब आज हम आपको बताते हैं पीसीओएस से लेकर मेनोपॉज के लिए दशमूलारिष्ट के फायदे।

नींद पूरी ना करना खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

दशमूलारिष्ट क्या है?- दशमूलारिष्ट एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो दस सूखी जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार की जाती है। दशमूल में वे गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य स्थितियों, विशेष रूप से नसों, मांसपेशियों, हड्डियों, जोड़ों आदि को स्वस्थ रखते हैं। जी दरअसल यह महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कहा जाता है दशमूल, सूजन और दर्द जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए जादुई रूप से काम करता है। यह शरीर को शक्ति प्रदान करता है। साथ ही शरीर की सूजन को कम कर एनर्जेटिक बनाता है।

प्रेग्नेंसी के बाद कैसे फिट हुईं अनीता हसनंदानी, जानिए उनकी डाइट

दशमूलारिष्ट के बड़े फायदे-

* दशमूलारिष्ट एक नैचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करता है इसलिए डिलीवरी के बाद महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसी के साथ ही शरीर में होने वाली कमजोरी दूर करता है और स्तनपान कराने वाली महिला के दूध में वृद्धि करता है।
* पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो इसे पीना शुरू कर दें।
* हार्मोन असंतुलन के कारण PCOS होता है और पीसीओएस हो या पीसीओडी की स्थिति, दशमूलारिष्ट इसे कम करने में मदद करता है। जी दरअसल यह हार्मोन लेवल को बैलेंस कर इन्फर्टिलिटी को ठीक करता है।
* दशमूलारिष्ट महिलाओं के सेक्स हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसी के साथ अगर आपको अनियमित पीरियड्स या माहवारी के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग होती है, ब्लड क्लॉट्स आते हैं या फिर बहुत अधिक दर्द होता है, तो ऐसे में आपके लिए दशमूलारिष्ट पीना चाहिए है।
* मेनोपॉज की समस्या को दूर करने में दशमूलारिष्ट अच्छा है।
* जोड़ों में दर्द हो तो दशमूलारिष्ट का सेवन करना चाहिये।

क्या आपको भी हो गया है डेंगू? तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, तुरंत मिल जाएगा निजात

डेंगू के अधिकतर मरीजों में मिल रहे ये दो लक्षण, दिखने पर हो जाएं सतर्क

गर्भवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज वरना....!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -