चीनी और नींबू से दूर होगा घुटनों का कालापन, जानिए कैसे
चीनी और नींबू से दूर होगा घुटनों का कालापन, जानिए कैसे
Share:

दुनियाभर में अधिकतर लोग ऐसे हैं जो अपने चेहरे की खूबसूरती का अधिक ध्यान रखते हैं। जी दरअसल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि शरीर के बाकी हिस्सों को नजरअंदाज करते हैं और ऐसा होने पर त्वचा पर टैन जमा हो जमा जाता है। वहीँ कई बार ये शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। वैसे हमारे घुटने शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक डार्क दिखाई देते हैं और ऐसे में घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। 


चीनी और नींबू के रस का इस्तेमाल करें- सबसे पहले एक बाउल में 1 से 2 चम्मच चीनी लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस लें। इसमें थोड़ा पानी डालें और इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट को घुटनों पर लगाएं। अब आप सर्कुलर मोशन में मसाज करें और इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।


दही और टमाटर के रस का इस्तेमाल करें- सबसे पहले एक टमाटर लें। इसे काटकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद कद्दूकस किए हुए टमाटर के रस को बाउल में निकाल लें और उसके बाद इसमें दही डालें। अब इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और इसे दोनों घुटनों पर लगाएं। इससे सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


चावल के आटे और कच्चे दूध का इस्तेमाल करें- एक बाउल में 1 से 2 चम्मच चावल का आटा लें और इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। उसके बाद इन दोनों को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को दोनों घुटनों पर लगाएं। अब कुछ देर तक घुटनों की मसाज करें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। अब आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

एक बार चार्ज करने पर 21 दिन तक चलेगा ये नया स्मार्टफोन

महाराष्ट्र में ख़त्म हुआ कैबिनेट विस्तार का इंतजार, आज 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

'3 दिन में योगी को बम से उड़ा देंगे।।', यूपी के CM को शहीद खान की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -